हार कर भी जीत गए किंग कोहली और रोहित, जानिए कैसे!

हार कर भी जीत गए किंग कोहली और रोहित, जानिए कैसे!

Ind vs Pak Asiacup 2022: एशिया कप से पहले आउट ऑफ फॉर्म चल रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लय क्या पकड़ी है। उन्होंने फर्श से अर्श तक जाने का अपना पुराना सफर फिर से शुरू कर दिया है। भारत की तरफ से 2022 एशिया कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा विराट कोहली के ही नाम है। उन्होंने हांगकांग के खिलाफ नाबाद रहते हुए 59 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 60 रनों की पारी खेली।

इसी के साथ विराट कोहली ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर दिया है। भले ही सुपर 4 के राउंड में भारतीय टीम पाकिस्तान के हाथों हार गई हो लेकिन भारतीय टीम के कई और खिलाड़ियों ने भी इस मैच में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हार के बाद भी यह मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिए यादगार बन गया है।

विराट कोहली ने बनाया है ये रिकॉर्ड

पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी हाफ सेंचुरी पूरी करते ही एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फोन में वापस लौटते ही विराट कोहली ने T20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा बार 50 रन बनाने का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने एशिया कप में ही लगातार दूसरी हाफ सेंचुरी बनाई है। इसके पहले विराट कोहली ने हांगकांग के खिलाफ नाबाद 59 रन की पारी खेली थी।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक T20 मैचों में 4 शतक और 27 अर्धशतक लगाए। यानी देखा जाए तो रोहित शर्मा के नाम 50 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा 31से ज्यादा बार किया है। वहीं दूसरी तरफ किंग कोहली ने 32 से ज्यादा बार T20 में 50 रन बना दिए हैं। हालांकि कोहली अभी तक T20 इंटरनेशनल मैच में कोई भी शतक नहीं लगा पाए हैं । उनका हाईएस्ट स्कोर 94 रन का रहा है। मजे की बात तो यह है की पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के आस पास कोई दूसरा खिलाड़ी नजर नहीं आता । उन्होंने चार बार 50 से ज्यादा रन पाकिस्तान के खिलाफ किए हैं।

ये भी पढ़ें  जून का महीना था और साल था 2016...! जगह थी भागलपुर, जब ईशान किशन....

कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक 9 मैच खेले हैं। जिनमें उनका नाबाद 78 हाई स्कोर रहा है और 4 बार उन्होंने 50 रन किए हैं विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 67 के शानदार औसत से 406 रन बनाए हैं। वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बनाने में विराट कोहली ही आगे नहीं बल्कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा भी आगे हैं। सुपर 4 के मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ रिकॉर्ड अपने नाम जरूर किए हैं।

जिसमें उन्होंने श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनत जयसूर्या को भी पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित की 28 रन की धमाकेदार पारी में 2 छक्के शामिल हैं । जिसके साथ साथ हैं रोहित शर्मा के नाम एशिया कप में 25 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। अब रोहित शर्मा एशिया कप में सबसे ज्यादा। छक्के लगाने में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी से ही पीछे हैं।

शाहिद अफरीदी ने एशिया कप में कुल 26 छक्के लगाए थे। इसी के साथ साथ मेंस और वोमेंस में कप्तान रोहित शर्मा ने T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी के नाम था। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि पाकिस्तान के खिलाफ हार मिलने के बाद भारत के बल्लेबाजों ने इन रिकॉर्ड्स को बनाकर भारतीय फैंस के कुछ दर्द को जरूर कम किया है।