नाम… रिंकू सिंह…काम…. छाती ठोक कर गुजरात के जबड़े से छीन लाना। IPL इतिहास का सबसे…

नाम… रिंकू सिंह…काम…. छाती ठोक कर गुजरात के जबड़े से छीन लाना। IPL इतिहास का सबसे…

IPL 2023 KKR vs GT: नाम… रिंकू सिंह…काम…. छाती ठोक कर गुजरात के जबड़े से छीन लाना। IPL इतिहास का सबसे सफल रन चेज करके दिखाना। बॉल…21…रन 48*…चौका 1 और छक्के 6..! जब भी आईपीएल का जिक्र होगा, वह रिंकू सिंह के नाम के बगैर पूरा नहीं हो पाएगा। अंतिम ओवर में कोलकाता की टीम को जीतने के लिए 31 रन बनाने थे।

यूपी के शेर रिंकू सिंह ने 20वें ओवर की अंतिम 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर कोलकाता को मैच जिता दिया। जिस तरह कप्तान और कोच दौड़ते हुए आकर रिंकू सिंह से गले मिले, वह इस पारी की अहमियत बताने के लिए काफी है। एक पल को तो आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि सचमुच यह हो चुका है।

राशिद खान ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर आंद्रे रसेल, दूसरी गेंद पर सुनील नरेन और तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को चलता कर दिया। तीनों अकेले दम पर मुकाबला बदलने की क्षमता रखते थे। यहां से कोलकाता के जीतने की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी क्योंकि जीत के लिए अभी भी 21 गेंद पर 50 रन बनाने थे।

रिंकू सिंह पर कभी किसी ने ऐसा कारनामा करने के लिए भरोसा नहीं किया था। वह कोलकाता की टीम से हमेशा अंदर-बाहर होते रहते थे। टीम मैनेजमेंट भी उनके ऊपर शार्दुल ठाकुर और सुनील नरेन जैसे खिलाड़ियों को बैटिंग करने भेजा करता था। ऐसे में सबको लग रहा था कि यह मैच खत्म हो चुका है।

यश दयाल अंतिम ओवर की दूसरी गेंद फुल टॉस आउटसाइड ऑफ…. नतीजा एक्स्ट्राकवर के ऊपर से छक्का। तीसरी गेंद पैड्स पर फुल टॉस और परिणाम स्क्वायर लेग बाउंड्री के ऊपर से छक्का। चौथी गेंद फिर से फुलटॉस और इस बार लॉन्गऑफ बाउंड्री के ऊपर से सिक्सर। पांचवीं गेंद बैक ऑफ द हैंड से स्लोअर और बदले में इंतजार करके लॉन्ग ऑन बाउंड्री के ऊपर से गगनचुंबी छक्का।

ये भी पढ़ें  पेट्रोल के दाम भी नहीं छू पाई कोलकाता, IPL 2022 की सबसे शर्मनाक हार।

रिंकू सिंह हर बॉल पर टूट कर पड़ रहे थे। अब जीतने के लिए 1 गेंद पर 4 रन बाकी बचे थे। अंतिम गेंद धीमी शॉर्ट बॉल और बदले में डाउन द ग्राउंड छक्का।

रिंकू सिंह ने अपनी ऐतिहासिक पारी से खुद को आईपीएल के इतिहास में हमेशा के लिए अमर कर लिया। जब भी किसी आक्रामक पारी के बूते मुकाबले का रुख बदलने का जिक्र किया जाएगा, सबसे पहले जुबान पर रिंकू सिंह का नाम आएगा। जिस शेरदिली से इस खिलाड़ी ने बल्ले से भौकाल किया, वह आने वाले कई वर्षों तक याद किया जाएगा। आईपीएल के सबसे धमाकेदार फिनिशर्स की सूची में रिंकू सिंह का नाम लिया जाएगा।