Home    T-20 फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाला बना ये खिलाडी – Digital Alam

T-20 फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाला बना ये खिलाडी

T-20 फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाला बना ये खिलाडी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का नाम उन खिलाडियों की सूची में सबसे ऊपर पहुंच गया है जो टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट हुए हैं। रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 4 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल खेले गए तीसरे और अंतिम मैच में भारत की बैटिंग लाइन पूरी तरह विफल साबित हुई। कप्तान रोहित शर्मा ने इसकी शुरुआत शून्य पर आउट होने के साथ कर दी थी। रोहित को कगिसो रबाडा ने बोल्ड किया और रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया।

रोहित शर्मा बतौर कप्तान अब तक इंटरनेशनल मैचों में 4 बार बिना कोई रन बनाए आउट हो चुके हैं। वहीँ इस क्रम में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे जबकि शिखर धवन तीसरे नंबर पर हैं।

अन्य खिलाडियों में यदि दिनेश कार्तिक, दीपक चाहर और ऋषभ पंत को छोड़ सभी बल्लेबाज दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाजो के समक्ष घुटने टेकते हुए नज़र आई। नतीजतन भारत को अपनी ही पिच पर हार का सामना करना पड़ा।

इंदौर में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 228 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में टीम इंडिया 178 रन पर ही सिमट गई और दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 49 रनो से जीत लिया।

रोहित की क्षमता पर सवाल नहीं:

हालांकि रोहित शर्मा को कम करके नहीं आंका जा सकता। उनकी क्षमताओं पर सवाल नहीं किये जा सकते। वो रोहित शर्मा ही थे जिन्होंने 2022 मे श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने नया कीर्तिमान बनाया था और T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

ये भी पढ़ें  रोहित शर्मा ने IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा 19वां मैन ऑफ द मैच का खिताब जीत..

2018 में एशिया कप में रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम] की कप्तानी मिली और फाइनल मैच में बांग्लादेश को हराकर खिताब भी जीता। इतना ही नहीं रोहित टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 51+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी हैं| उन्होंने ये रिकॉर्ड २०२१ में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता में अपने नाम किया था। इसी दौरान रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 150 छक्के पूरे किए थे।