डीके ने 2 गेंद में कंगारुओं का खेल खत्म कर दिया  फिनिशर का खिताब अपने नाम कर लिया 

डीके ने 2 गेंद में कंगारुओं का खेल खत्म कर दिया  फिनिशर का खिताब अपने नाम कर लिया 

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद से हिंदुस्तान लगातार फिनिशर की तलाश कर रहा था। कोई ऐसा बल्लेबाज जो मुश्किल हालात में विकेट पर आए और बगैर गेंदें बर्बाद किए सीधा टीम को मंजिल पर ले जाए।

37 वर्षीय दिनेश कार्तिक ने इंडियन फैंस की मुराद पूरी कर दी। डीके ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में 6 गेंदों में जीत के लिए बचे 9 रन को 2 बॉल में ही बना दिया। पहले डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से आतिशी छक्का और फिर मिड विकेट की दिशा में खूबसूरत चौका लगा दिया। ऐसा करके उसकी उम्र पर सवाल खड़े कर रहे तमाम आलोचकों को करारा जवाब दिया।

अगर एशिया कप के सुपर 4 मुकाबलों में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ डीके को मौका दिया जाता तो भारत हर हाल में फाइनल में जगह बनाता। पाकिस्तान और श्रीलंका को करारी शिकस्त दे पाता। हिंदुस्तान ट्राफी जीतकर आता।

एशिया कप की गलती टी-20 वर्ल्ड कप में कतई नहीं दोहराई जानी चाहिए। स्टार विकेटकीपर बैट्समैन दिनेश कार्तिक को हर मुकाबले में टीम इंडिया में जगह दी जानी चाहिए। उसकी तुलना टीम में मौजूद किसी और प्लेयर से नहीं की जानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि डीके विशेष है और उसके समर्थन में पूरा देश है।

“डीके को पता है मुश्किल मैच फिनिश करने की ट्रिक
यूं ही लगातार हिंदुस्तान को जिताएगा दिनेश कार्तिक”

ये भी पढ़ें  देखें : रोहित शर्मा ने भारत बनाम नीदरलैंड टी 20 विश्व कप संघर्ष के दौरान लॉन्ग-ऑन पर 88 मीटर का विशाल छक्का लगाया