आयरलैंड और स्विट्जरलैंड ने महिला विश्व कप में जगह बनाई

आयरलैंड और स्विट्जरलैंड ने महिला विश्व कप में जगह बनाई

ज्यूरिख : आयरलैंड और स्विट्जरलैंड ने यूरोपीय प्लेऑफ में अपने-अपने मैच जीतकर अगले साल होने वाली महिला विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

आयरलैंड ने एम्बर बैरेट के 72वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया। यह पहला अवसर है जबकि आयरलैंड ने महिला विश्वकप में जगह बनाई।

स्विट्जरलैंड ने स्थानापन्न फैबिएन हम्म के इंजरी टाइम में किए गए गोल की मदद से वेल्स को 2-1 से पराजित किया।

 

पुर्तगाल ने भी अतिरिक्त समय तक खिंचे मैच में आइसलैंड को 4-1 से हराया लेकिन उसे विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए अगले साल फरवरी में 10 टीम के अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में खेलना होगा।

 

महिला विश्वकप का आयोजन अगले साल 20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  छीन लिया कंगारू गेंदबाजों का सुख व चैन, छक्कों की बारिश का बदल बना हिटमैन