IPL 2022 : अब तक अय्यर सबसे महंगे, कौन कितने में और कहा पर जानिए

IPL 2022 : अब तक अय्यर  सबसे महंगे, कौन कितने में और कहा पर जानिए

पहले दिन 161 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, वॉर्नर-अय्यर जैसे प्लेयर्स पर होंगी निगाहें

पहले दिन की नीलामी में 10 मार्की प्लेयर्स पर खास नजरें रहने वाली हैं. इनमें भारत के चार और छह विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।ओवरऑल 600 खिलाड़ी इस बार मेगा ऑक्शन में उतरेंगे. जिन 600 क्रिकेटर्स की बोली लगने जा रही है, उसमें 228 कैप्ड और 355 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं. इनके अलावा 7 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से भी हैं।

शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
अभी तक की नीलामी में सबसे महंगे बिके श्रेयस अय्यर, 12.25 करोड़ रुपये में कोलकाता ने खरीदा और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर बोली लग रही है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा था। इस बार उन्हें गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वह गुजरात द्वारा ऑक्शन में खरीदे गए पहले खिलाड़ी हैं।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार बोल्ट को मुंबई इंडियंस ने चार करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा है और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार भी उन पर कोलकाता ने ही बोली लगाई। उन्हें 7.25 करोड़ रुपये में केकेआर ने खरीदा। अश्विन पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें दिल्ली ने पंजाब से ट्रेड किया था। दिल्ली में उनकी सैलरी 7.60 करोड़ रुपये थी। इस बार राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में खरीदा है।

ये भी पढ़ें  IPL 2022: 157 KMPH...बॉलर नहीं ये आग है! उमरान मलिक ने  किया एक और बड़ा कारनामा 

 

विराट कोहली के साथ खेलेंगे फाफ डु प्लेसिस, साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद लिया है. फाफ को 7 करोड़ रुपये में खरीदा गया है, उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। इस बार उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 6.75 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीदा है। वह इस ऑक्शन में लखनऊ द्वारा खरीदे गए पहले खिलाड़ी हैं। डेविड वार्नर पर बोली लग रही है। पिछली बार उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। इस बार उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है।

 

अब तक की नीलामी में श्रेयस अय्यर सबसे महंगे बिके हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। कोलकाता को उनका नया कप्तान मिल गया है। वहीं, डेविड वार्नर और पैट कमिंस को भारी नुकसान हुआ है। वार्नर को पिछली बार हैदराबाद ने 12 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार उन्हें दिल्ली ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। पैट कमिंस को पिछली बार कोलकाता ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार उन्हें कोलकाता ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *