Surya Kumar Yadav beautiful pictures With family

Surya Kumar Yadav beautiful pictures With family

आँख बंद कीजिए और सूर्य कुमार यादव के जादू को महसूस कीजिए। BCCI के बदमाश सेलेक्टर्स ने इसके 10 साल छीन लिए थे। अब हमारा शेर भूखा है। वह कहर बरपा रहा है। ये एबी डिविलियर्स से भी कहीं ज्यादा श्रेष्ठ बल्लेबाज है। अगर 10 साल पहले ही सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया का हिस्सा बन गया होता, तो दुनिया उसे दूसरा एबी डिविलियर्स नहीं बल्कि पहला सूर्यकुमार यादव बुलाती।

वह सूर्य कुमार यादव, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने की क्षमता रखता है। उसके भीतर रनों की भूख है। वह भूख मिटाने के लिए शेर हर दिन मैदान पर उतरता है। बाकी तो दुनिया जानती है कि गाजीपुर की मिट्टी बलिदानी है, शेरदिल सूर्या की आंखों में भी तो वहीं का पानी है।

T-20 इंटरनेशनल में केवल रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने सूर्यकुमार यादव से ज्यादा 4 शतक लगाए हैं। पर यहां भी सूर्यकुमार यादव एक मामले में आगे निकल गए। ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, डेविड मिलर, इविन लेविस और ग्लेन मैक्सवेल ने अपने T-20 इंटरनेशनल करियर में 2-2 शतक 200 की ज्यादा के स्ट्राइक रेट से लगाए हैं।

दुनिया में इकलौता खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव है, जिसने अपने तीनों शतक 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान सूर्यकुमार यादव 2 दफे नाबाद वापस आए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 10 जुलाई, 2022 को नॉटिंघम में खेले गए टी-20 मुकाबले में 55 गेंदों पर 212 की स्ट्राइक रेट से 117 रन ठोक दिए थे। इस पारी में 6 छक्के और 14 चौके शामिल थे। इसके बाद 20 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट मोंगानुई में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों पर 111 रन जड़ दिए थे।

217 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सूर्या ने 7 छक्के और 11 चौके लगाए थे। अब 6 महीने के भीतर 8 जनवरी, 2023 को सूर्य कुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ अपना तीसरा शतक पूरा कर लिया। इस बार सूर्या ने 219 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 51 गेंदों पर 112* रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 9 छक्के और 7 चौके लगाए।

सोशल मीडिया पर नारे बुलंद हो रहे हैं कि जैसे खेतों में जरूरी है यूरिया, वैसे ही क्रिकेट के मैदान पर जरूरी है सूर्या। सूर्यकुमार यादव ने केवल 43 T-20 इंटरनेशनल पारियों में 10 मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया है। उनके पहले किसी और ने इतनी कम पारियों में इतने मैन आफ द मैच पुरस्कार अपने नाम नहीं किए थे। उनसे ज्यादा रोहित शर्मा ने 12 और विराट कोहली ने 15 T-20 इंटरनेशनल मैन ऑफ द मैच खिताब जीते हैं। जिस प्रचंड फॉर्म में सूर्यकुमार यादव खेल रहे हैं, निश्चित ही वह इन दोनों से इस मामले में जल्द ही आगे निकल जाएंगे।

ये भी पढ़ें  10 महीने बाद भारत ने लिया पाकिस्तान से बदला!

सूर्यकुमार यादव ने अब तक T-20 इंटरनेशनल में जिन 875 गेंदों का सामना किया है, उन्होंने 142 गेंदों पर चौके और 92 पर छक्के लगाए हैं। यानी 875 में से 234 गेंदें सीमा रेखा के पार गई हैं। सूर्यकुमार यादव के पहले T-20 इंटरनेशनल में कोई और खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सका। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे T-20 में 843वीं गेंद पर सूर्या ने 1500 रन पूरे किए। यह भी विश्व क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान है। ध्यान से पढ़िए, आज तक क्रिकेट के इतिहास में किसी फॉर्मेट में कोई खिलाड़ी इतनी कम गेंदें खेलकर 1500 रन नहीं बना सका।

सूर्यकुमार यादव ने टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 13 अर्धशतक और 3 शतक बनाए हैं। इन 16 पारियों में 8 बार उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर का रहा है। 6 बार सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 150 से 200 के बीच का रहा है और केवल 2 दफे सूर्या ने 140 से 150 के बीच के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

हमेशा याद रखिएगा कि सूर्य कुमार यादव भारत के लिए ओपनिंग करने या फर्स्ट डाउन खेलने नहीं आते। वह मिडिल ओवर्स में आते हैं और अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तमाम गेंदबाजों को तारे दिखाते हैं। यकीन है कि आने वाले मुकाबलों में भी यूं ही बल्ले से कहर बरपाएंगे। सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड क्रिकेट में छा जाएंगे। सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 45 टी-20 मुकाबलों की 43 पारियों में अब तक 46.41 की एवरेज से 1578 रन बनाए हैं।

इस दौरान 180 की स्ट्राइक रेट से उनके बल्ले से रन आए हैं। पूरा यकीन है कि आने वाले समय में भी इसी तरह शेरदिल सूर्यकुमार यादव दहाड़ेगा। तूफानी बल्लेबाजी के दम पर तमाम दिग्गज गेंदबाजों को तोड़कर मारेगा।