सपा के सहयोगियों में उठापटक जारी, सपा ने पत्र जारी कर कही ये बात

सपा के सहयोगियों में उठापटक जारी, सपा ने पत्र जारी कर कही ये बात

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सहयोगी दलों के बीच उठापटक जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि कोई भी सहयोगी दल कहीं भी जाए, समाजवादी पार्टी इसकी परवाह नहीं करती।

गौरतलब है कि त्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से समाजवादी पार्टी गठबंधन का हिस्सा थे।

अब समाजवादी पार्टी ने शनिवार को अलग-अलग पत्र जारी कर शिवपाल सिंह यादव तथा ओम प्रकाश राजभर को स्वतंत्र कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नाम पत्र जारी पत्र में कहा गया है कि आप कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

शिवपाल सिंह यादव के नाम जारी पत्र में लिखा गया है कि माननीय शिवपाल सिंह यादव जी अगर आपको लगता है, कहीं आपको अधिक सम्मान मिलेगा तो वहां पर जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं। शिवपाल सिंह यादव इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर के नाम जारी पत्र में लिखा गया है कि श्री ओम प्रकाश राजभर जी, समाजवादी पार्टी तो लगातार भारतीय जनता पार्टी से लड़ रही है। आपका भारतीय जनता पार्टी से गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी का मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।

ये भी पढ़ें  केजरीवाल ने बढ़ाई मोदी टेंशन, सर्वे ने उड़ाई नींद